10 Lines on Tree in Hindi | पेड़ पर 10 पंक्तियाँ

10 Lines on Tree in Hindi - पेड़ पर 10 पंक्तियाँ

10 Lines on Tree in Hindi - पेड़ पर 10 पंक्तियाँ: पेड़ हमारे जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। पेड़ों को प्रकृति का "हरा फेफड़ा" भी कहा जाता है क्योंकि ये हमें ऑक्सीजन देते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं। अगर पेड़ हों तो इंसान, जानवर और प्रकृति सबका जीवन मुश्किल हो जाए। पेड़ ना सिर्फ हमें सांस लेने के लिए ऑक्सीजन देते हैं, बाल्की हमें खाना, फल, लकड़ी, और दवाई भी देते हैं।

10 Lines on Tree in Hindi | पेड़ पर 10 पंक्तियाँ
10 Lines on Tree in Hindi | पेड़ पर 10 पंक्तियाँ


गांव में पेड़ छाया देते हैं जहां लोग आराम करते हैं, और शहर में प्रदूषण कम करते हैं। एक पेड़ अपने जीवन में हजारों किलो ऑक्सीजन का उत्पादन करता है जो हजारों लोगो के लिए उपयोगी होता है। पेड़ बारिश के जल को ज़मीन में समाने में मदद करते हैं जिसका भूजल पुनर्भरण होता है।

सभी धर्मों में भी पेड़-पौधों को पवित्र माना गया है। नीम, पीपल, बरगद जैसे पेड़ स्पेशल माने गए हैं। आज के समय में औद्योगीकरण और शहरीकरण की वजह से पेड़ खत्म हो रहे हैं, लेकिन हमें समझ आएगा कि बिना पेड़ के जीवन संभव नहीं है।

इसीलिये हर इंसान का कर्तव्य है कि वो काम से कम एक पेड़ जरूर लगाये और उसकी देखभाल करे, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी भी ताजा हवा ले सके।

 

Set (1) 10 Lines on Tree in Hindi - पेड़ पर 10 पंक्तियाँ (कक्षा 1-3)

1. पेड़ एक बड़ा हरा पौधा होता है।

2. पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं जो हम सांस लेते हैं।

3. पेड़ हमें फल, फूल और छाया देते हैं।

4. गांव में लोग पेड़ के नीचे आराम करते हैं।

5. पेड़ हमें फल जैसे आम, सेब और केला देते हैं।

6. पेड़ हमें लकड़ी देते हैं जिसका फर्नीचर बनता है।

7. पेड़ पक्षी और जानवरों का घर होते हैं।

8. हर पेड़ प्रकृति के लिए महत्वपूर्ण होता है।

9. हमें पेड़ों को काटना नहीं चाहिए.

10. हर बच्चे को एक पेड़ लगाना चाहिए।

 

Set (2) 10 Lines on Tree in Hindi - पेड़ पर 10 पंक्तियाँ (कक्षा 4-6)

1. पेड़ प्रकृति के सबसे महत्वपूर्ण हिसा होते हैं।

2. ये हमें ऑक्सीजन देते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं।

3. पेड़ प्रदूषण कम करने में मेरी मदद करते हैं।

4. पेड़ हमें दवाइयां, फल और सब्जियां देते हैं।

5. बड़े पेड़ जैसे बरगद और पीपल पवित्र माने जाते हैं।

6. पक्षी अपना घोंसला पेडों पर बनाते हैं।

7. पेड़ बारिश को आकर्षित करते हैं और पर्यावरण को कूल रखते हैं।

8. वनीकरण से रेगिस्तानी क्षेत्र में भी हरियाली आती है।

9. वनों की कटाई से ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है।

10. इसलिए हमें पेड़ लगाने की आदत विकसित करनी चाहिए।

 

Set (3) 10 Lines on Tree in Hindi - पेड़ों पर 10 पंक्तियाँ (कक्षा 7-10)

1. पेड़ों को हम अपने ग्रह के "हरे फेफड़े" कहते हैं।

2. ये कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषित करके हमें ऑक्सीजन देते हैं।

3. पेड़ हमें फल, फूल, लकड़ी और औषधियां प्रदान करते हैं।

4. ये मृदा कटाव को रोकने और वर्षा बढ़ाने में मदद करते हैं।

5. एक बड़ा पेड़ रोज़ाना 2-4 लोगों को ऑक्सीजन दे सकता है।

6. पेड़, पक्षी और जानवरों के लिए एक घर जैसे होते हैं।

7. अगर पेड़ कटेंगे तो वनों की कटाई होगी और ग्लोबल वार्मिंग बढ़ेगी।

8. जलवायु परिवर्तन से लड़ने का सबसे अच्छा समाधान है ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाना।

9. हमारी प्राचीन संस्कृति में पेड़ों को पवित्र और पूजनीय माना गया है।

10. हमें प्रतिज्ञा लेनी चाहिए कि हम पेड़ों को लगाएंगे और उनकी रक्षा करेंगे।

 

FAQs on Tree

Q1. पेड़ हमें क्या देते हैं?

उत्तर: पेड़ ऑक्सीजन देते हैं, फल, सब्जियाँ, औषधियाँ, और लकड़ी देते हैं।

Q2. पेड़ों को "हरे फेफड़े" क्यों कहा जाता है?

उत्तर: क्योंकि पेड़ ऑक्सीजन बनाते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं।

Q3. वनों की कटाई क्या है?

उत्तर: जब लोग ज्यादा पेड़ काटते हैं, बिना नये पेड़ लगाते हैं, तो वनों की कटाई कहते हैं।

Q4. एक स्टूडेंट को पेड लगाने का क्या फायदा है?

उत्तर: विद्यार्थियों को स्वस्थ पर्यावरण मिलेगा, और भावी पीढ़ी के लिए हरियाली बचेगी।

Q5. हर इंसान को एक पेड़ क्यों लगाना चाहिए?

उत्तर: क्योंकि बिना पेड़ के जीवन असंभव है, और पेड़ ही हमारा भविष्य सुरक्षित करते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने